झारखंड स्थापना के रजत जयंती उत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज रांची में आयोजित भव्य “झारखंड जतरा” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने रांची के जैप–1 ग्राउंड, डोरंडा से फिरायालाल चौक होते हुए बिरसा मुंडा स्मृति पार्क, जेल चौक तक निकाली गई जतरा में पारंपरिक ढोल–नगाड़ा बजाकर स्थानीय लोक कलाकारों की हौसला अफजाई की और स्वयं भी जतरा में शामिल होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक पदयात्रा की।