मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ऑल सोल्स कॉलेज का दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक और राजनेता डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। डॉ. राधाकृष्णन भारत के बौद्धिक इतिहास में एक महान व्यक्तित्व थे और सेंट जॉन्स तथा ऑक्सफोर्ड से उनका गहरा बौद्धिक संबंध रहा है।