News and Updates
05062025_446_banner.jpg

माननीय मुख्यमंत्री द्वारा मैकॉन सिरमटोली फ्लाइओवर ब्रिज का उद्घाटन

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य की जनता को एक बड़ी सौगात दी ।उन्होंने आधुनिकतम तकनीक से निर्मित सिरमटोली चौक से राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक फोरलेन फ्लाईओवर / एलिवेटेड पथ -सह -आरओबी परियोजना का उद्घाटन कर इसे राज्य की जनता को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने इस फ्लाईओवर का नामकरण झारखंड के सपूत दिवंगत कार्तिक उरांव जी के नाम पर करने की घोषणा की । मुख्यमंत्री ने वन भवन, डोरंडा, रांची में विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने सिरमटोली सरना स्थल में पूजा -अर्चना कर राज्य के सर्वांगीण विकास, सुख -समृद्धि और शांति की कामना की।

References:https://cm.jharkhand.gov.in/node/15209