News and Updates
26032025_405_banner.jpg

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आंगनबाड़ी सेविकाओं, पर्यवेक्षिकाओं तथा हेल्पडेस्क कर्मियों के बीच स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

आज तकनीक का जमाना है। तकनीकें भी हर दिन तेजी से बदल रही हैं। ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित योजनाओं, सेवाओं एवं गतिविधियों में डिजिटाइजेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि महिलाओं एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों में सहूलियत के साथ तेजी आ सके। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड मंत्रालय में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं, पर्यवेक्षिकाओं एवं हेल्प डेस्क कर्मियों के बीच स्मार्टफोन वितरण हेतु आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

References:https://cm.jharkhand.gov.in/node/15130